फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yuva Azad organisation celebrated the celebration of freedom

युवा आगाज संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा, ऐसे मनाया जश्न ए आजादी

Mon, 15 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 15 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yuva Azad organisation celebrated the celebration  of freedom
जश्न ए आजादी - फोटो : अमर उजाला

युवा आगाज संगठन ने आजादी की 70 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों के साथ युवा, बाइक, स्कूटर, ट्राईसाइकिल पर हाथों में तिरंगा लिए वंदेमातरम एवं भारत माता के जयघोष करते हुए चले।

विज्ञापन


 सेक्टर-12 टाउन पार्क में स्थित देश के सबसे उंचे तिरंगे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को समाजसेवी  राजपाल भड़ाना पाली ने तिरंगा लहराकर शुरू कराया। जिसका समापन एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संयोजक जसवंत पंवार ने किया।
विज्ञापन


युवाओं ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने रचनात्मक सहयोग से राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने की लोगों से अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अजय डागर, विशाल अत्री, दिनेश रावत, संजू, दीपक, हरेंद्र डागर, गौरव पंवार, अजय यादव, अमन, विनय, कुलदीप, सुमित, संदीप, मनोज तंवर, दीपक तंवर, राहुल, अतुल, पुष्पेंद्र, हिमांशु, अर्पित, संदीप, राहुल शर्मा, आदित्य, आंनद तंवर आदि शामिल थे। 

वहीं खजानी वूमेंस कॉलेज में भी छात्राओं ने अनोखे अंदाज में जश्र ए आजादी मनाई। छात्राओं ने अपने चेहरे तिरंगा बनवाकर और हाथ में तिरंगा लहराते हुए जश्र मनाया और देश के विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया।


नौनिहालों ने मनाया जश्र:
सेक्टर-10 स्थित लिटिल वंडर प्ले स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे नौनिहालों ने आजादी का जश्र मनाया। विभिन्न वेशवूषा में सजे नौनिहाल लोगों के आकर्षण के केंद्र रहे। स्कूल की प्रिंसिपल उमा अरोड़ा ने बताया कि नौनिहालों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed