{"_id":"651ece060911cbc617040895","slug":"youtuber-jatin-lalawat-arrested-for-hurting-religious-sentiments-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर यूट्यूबर जतिन ललावत गिरफ्तार, वीडियो अपलोड कर मांगी थी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर यूट्यूबर जतिन ललावत गिरफ्तार, वीडियो अपलोड कर मांगी थी माफी
Thu, 05 Oct 2023 08:24 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 05 Oct 2023 08:24 PM IST
सार
बवाल बढ़ने पर आरोपी जतिन ने बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी थी, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामला किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली के शालीमार बाग में एक यू-ट्यूबर ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही बवाल मच गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया। बुधवार शाम सैकड़ों लोगों ने उसके घर व थाने पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी ने विरोध बढ़ता देख सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को हटाया और एक वीडियो डालकर माफी मांगी, लेकिन शिकायत मिलने के बाद शालीमार बाग थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान जतिन ललावत के रूप में हुई है। वह शालीमार बाग में रहता है और कॉल सेंटर में काम करता है। साथ ही यू-ट्यूबर है और रील्स बनाता है। बुधवार को शालीमार बाग पुलिस को कुछ लोगों ने शिकायत देकर जतिन को गिरफ्तार करने की मांग की। शिकायत में कहा गया कि जतिन ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उसने हिंदू देवी देवताओं के लिए अपमानजनक बातें कही हैं। बुधवार शाम सैकड़ों लोगों ने उसके घर और थाने पर प्रदर्शन कर गिरफ्तार करने की मांग की। विरोध बढ़ता देख आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो को डिलीट कर दिया और एक वीडियो अपलोड कर माफी मांगी।
विज्ञापन