फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   YouTuber Jatin Lalawat arrested for hurting religious sentiments

Delhi News: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर यूट्यूबर जतिन ललावत गिरफ्तार, वीडियो अपलोड कर मांगी थी माफी

Thu, 05 Oct 2023 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Oct 2023 08:24 PM IST
सार

बवाल बढ़ने पर आरोपी जतिन ने बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी थी, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामला किया है।

विज्ञापन
YouTuber Jatin Lalawat arrested for hurting religious sentiments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली के शालीमार बाग में एक यू-ट्यूबर ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही बवाल मच गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया। बुधवार शाम सैकड़ों लोगों ने उसके घर व थाने पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी ने विरोध बढ़ता देख सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को हटाया और एक वीडियो डालकर माफी मांगी, लेकिन शिकायत मिलने के बाद शालीमार बाग थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान जतिन ललावत के रूप में हुई है। वह शालीमार बाग में रहता है और कॉल सेंटर में काम करता है। साथ ही यू-ट्यूबर है और रील्स बनाता है। बुधवार को शालीमार बाग पुलिस को कुछ लोगों ने शिकायत देकर जतिन को गिरफ्तार करने की मांग की। शिकायत में कहा गया कि जतिन ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उसने हिंदू देवी देवताओं के लिए अपमानजनक बातें कही हैं। बुधवार शाम सैकड़ों लोगों ने उसके घर और थाने पर प्रदर्शन कर गिरफ्तार करने की मांग की। विरोध बढ़ता देख आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो को डिलीट कर दिया और एक वीडियो अपलोड कर माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed