फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   YouTuber climbs tower to increase views in Greater Noida

ये कैसा जुनून: टावर पर चढ़ा यूट्यूबर... नीचे से साथी कर रहा था लाइव स्ट्रीमिंग, फिर भीड़ आती देख हवा हुई टाइट

Mon, 01 Jul 2024 04:41 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

लोगों की भीड़ और पुलिस को आता देख उसका साथी मौके से भाग गया। यूट्यूबर भी डर गया। इसके बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
YouTuber climbs tower to increase views in Greater Noida
टावर पर चढ़ा यूट्यूबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंदगी में कुछ बड़ा न कर पाने की कसक लेकर रविवार को एक थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाला एक यूट्यूबर नीलेश्वर पांडेय ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगड़ी गांव में लगे हुए मोबाइल टावर पर ही चढ़ गया। इस दौरान नीलेश्वर का नीचे खड़ा साथी घटनाक्रम की यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग करता रहा। मौके पर भीड़ इकट्ठा होते देख साथी तो भाग गया, लेकिन नीलेश्वर ऊपर ही फंस गया। पांच घंटे की कवायद के बाद वहां पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने उसे नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि जीवन में कुछ नहीं कर पाने के चलते युवक तनाव में था। उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन

नीलेश्वर पांडेय का यूट्यूब पर नीलेश्वर 22 के नाम से चैनल है। उसके करीब 8.87 हजार सब्सक्राइबर हैं। पुलिस के मुताबिक नीलेश्वर कोई काम नहीं करता है। उसने पुलिस को बताया कि काफी प्रयास के बाद भी वह यूट्यूब पर अपने व्यूज और सब्सक्राइबर नहीं बढ़ा पा रहा है। कुछ दिन से वह सोच रहा था कि कुछ ऐसा किया जाए जिसके चलते वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते उसे यह आइडिया आया कि वह टावर पर चढ़कर शूट करे। ऊंचाई से नीचे के नजारों को दिखाए। इसी क्रम में वह रविवार को दोपहर तिगड़ी गांव पहुंचा और टावर पर चढ़ गया। उसका इरादा कुछ नुकसान करने या किसी को परेशान करने का नहीं था। जब नीलेश्वर टावर पर चढ़ गया तो आसपास के लोगों ने समझा कि वह अपनी जान देने जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। लोगों की भीड़ और पुलिस को आता देख उसका साथी भाग गया। नीलेश्वर को भी लगा कि नीचे के लोग उस पर हमलावर होने वाले हैं। पुलिस और फायर बिग्रेड ने उसे समझा कर नीचे उतारा। थाना बिसरख के प्रभारी अरविंद कुमार उसे हिदायत दी है कि इस तरह की शूटिंग न करे। ऊंचाई पर शूट करने के लिए नियम और सुरक्षा उपाय होते हैं। भविष्य में उसका ध्यान रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed