{"_id":"5b0e4a1b4f1c1ba66e8b5457","slug":"youtuber-ankit-saxena-murdered-for-loving-muslim-girl-his-parents-will-give-iftar-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग में गई थी दिल्ली के होनहार यूट्यूबर की जान, अब अंकित के माता-पिता देंगे इफ्तार पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग में गई थी दिल्ली के होनहार यूट्यूबर की जान, अब अंकित के माता-पिता देंगे इफ्तार पार्टी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे धर्म की लड़की से प्यार के चक्कर में जान गंवाने वाले दिल्ली के होनहार युवक और यूट्यूबर अंकित के माता-पिता रमजान में इफ्तार पार्टी देने वाले हैं। अपने इकलौते बेटे को नफरत की भेंट चढ़ता देख चुके मां-बाप अब रमजान के पाक महीने में प्रेम और भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ये इफ्तार पार्टी वहीं होगी जहां अंकित की हत्या की गई थी। बता दें कि उसी जगह पर अंकित की याद में तुलसी का एक पौधा भी लगा है।
अंकित के परिजनों का कहना है कि उनका मकसद बेटे के बहाने समाज में भाईचारा और प्यार फैलाना है। इसके लिए अंकित के नाम से एक ट्रस्ट बनाने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 23 साल के अंकित सक्सेना की हत्या इसी साल फरवरी में की गई थी। अंकित दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था और जब लड़की के परिवार वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने सरेआम गला रेतकर अंकित की हत्या कर दी।
उस वक्त यह घटना पूरे देश में सुर्खियों में छा गई थी। यह घटना जब मजहबी रंग पकड़ने लगी तो अंकित के पिता ने लोगों से विनती की थी कि बेटे की मौत को धार्मिक रंग न दें। अब कहा जा रहा है कि 3 जून को अंकित का परिवार रघुवीर नगर इलाके में इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगा।
उस वक्त यह घटना पूरे देश में सुर्खियों में छा गई थी। यह घटना जब मजहबी रंग पकड़ने लगी तो अंकित के पिता ने लोगों से विनती की थी कि बेटे की मौत को धार्मिक रंग न दें। अब कहा जा रहा है कि 3 जून को अंकित का परिवार रघुवीर नगर इलाके में इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगा।