फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth was kidnapped in Delhi and Rs forty thousand was extorted through UPI

दिल्ली में 'UPI वाली लूट': युवक को अगवा कर पीटा, पिस्तौल दिखाकर 40 हजार रुपये करवा लिए अपने खाते में ट्रांसफर

Tue, 06 Jan 2026 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jan 2026 10:08 PM IST
सार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक व्यक्ति को अगवा कर मारपीट की गई, यूपीआई से 40,000 रुपये लूटे। तीन आरोपी सचिन, अजय और दीपक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हथियार और पैसे बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Youth was kidnapped in Delhi and Rs forty thousand was extorted through UPI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक व्यक्ति को अगवा करने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पिस्तौल दिखा कर ''यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस'' (यूपीआई) के माध्यम से 40,000 रुपये हस्तांतरित करवा लिये गए।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि इस मामले में मुखर्जी नगर के निवासियों सचिन उर्फ मोहित (24), अजय शर्मा (22) और दीपक उर्फ डीसी (22) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना दो जनवरी को उस वक्त की है जब शिकायतकर्ता कुलदीप मछली बाजार से अपनी झुग्गी लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया, उससे मारपीट की गई, हाथ-पैर बांध दिये गये। आरोपियों ने उससे 50,000 रुपये की मांग की और उसे अपनी कंपनी के प्रबंधक को फोन करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद क्यूआर कोड के जरिये कई बार में 40,000 रुपये अंतरित करा लिये।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अपने मकान मालिक की मदद से खुद को मुक्त कराया और पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता और हथियार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कारतूस, एक देसी पिस्तौल, बटन वाला चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पीड़ित से वसूले गए 40,000 रुपये में से 37,500 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें 27,500 रुपये नकद हैं। पुलिस ने बताया कि सचिन उर्फ मोहित आदतन अपराधी है और मुखर्जी नगर थाने में दर्ज बदमाशों की सूची में उसका नाम शामिल है। उस पर हत्या, लूट, झपटमारी, चोरी और हथियार अधिनियम सहित 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed