{"_id":"5d13fdbc8ebc3e3cbf2e8038","slug":"youth-video-stunt-on-police-suv-viral-notice-to-vehicle-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की एसयूवी पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, वाहन मालिक को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की एसयूवी पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, वाहन मालिक को नोटिस
Thu, 27 Jun 2019 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
टिकटॉक
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की एसयूवी पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। टिकटॉक पर बनाए गए वीडियो में मारुति अर्टिगा पर युवक स्टंट करता दिख रहा है।
विज्ञापन
वाहन पर मोटे अक्षरों में दिल्ली पुलिस लिखा है साथ ही नीली और लाल बत्ती भी लगी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वीडियो में दिख रहा युवक दिल्ली पुलिस का कर्मचारी नहीं है। वीडियो में किसी निजी वाहन पर दिल्ली पुलिस का स्टीकर और बत्ती लगाई गई है। पुलिस ने वाहन के मालिक को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
टिकटॉक पर बनाए गए 15 सेकेंड के वीडियो में एक अर्द्धनग्न युवक चलती कार से चालक की सीट से उतरकर कार पर चढ़कर वहां पुशअप करता दिख रहा है। युवक दोबारा चालक की सीट पर आकर बैठ जाता है। जानकारी के अनुसार वीडियो को दुष्यंत शर्मा नामक युवक की प्रोफाइल से अपलोड किया गया है। वीडियो को खाली मैदान में बनाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि वीडियो कहां और किसने बनाया है, इसका पता नहीं चल पाया है। अहम बात यह है कि वीडियो में जिस अर्टिगा कार को इस्तेमाल किया गया है। इस तरह की गाड़ियों का प्रयोग दिल्ली पुलिस महकमे में एसीपी या उससे ऊपर के अधिकारी करते हैं।