फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Mangolpuri police arrested three accused

चेहरे के गुलाल ने छीन लिया 'लाल': पिता का दावा- गणेश विसर्जन में गया था अरमान, शाहरुख ने साथियों संग की हत्या

Sat, 10 Sep 2022 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 08:48 PM IST
सार

मृतक अरमान के पिता हाकिम ने दावा किया है कि फरदीन और अरमान दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुए थे। इस दौरान दोस्तों ने फरदीन को गुलाल लगा दिया था।

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Mangolpuri police arrested three accused
मृतक अरमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलपुरी इलाके में गणेश विसर्जन में शामिल होने पर की गई अरमान की हत्या। अरमान के पिता हाकिम ने आरोप लगाया है कि विसर्जन में शामिल होने से समुदाय के आरोपी गुस्से में थे और उन लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं परिवार के आरोप को निराधार बताते हुए पुलिस ने आपसी विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर हत्या की बात कही है। विवाद बाइक छू जाने से शुरू हुई थी। घटना में कोई सांप्रदायिक पक्ष नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख, सैफ और विनीत को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम पुलिस को के ब्लॉक में चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दो पक्षों में चाकूबाजी में तीन युवकों अरमान, मोंटी और फरदीन घायल हुए हैं। अरमान को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरदीन ने पुलिस को बताया कि दोपहर 2:15 वह बाइक से जा रहा था। उसने शाहरुख के घर के सामने खड़े लोगों को हटाने के लिए होर्न बजाया। जब वहां से कोई नहीं हटा तो वह बगल से जाने लगा। इस दौरान शाबिर के हाथ से बाइक छू गई। जिसको लेकर उसकी शाहरुख और शाबिर से कहासुनी हो गई। घर पहुंचने पर उसने अपने परिवार वालों को बताया। उसके भाई मोंटी और अरमान शाहरुख के पास विवाद सुलझाने पहुंचा। जहां मोंटी की शाहरुख से गाली गलौज हो गई। उसके बाद शाहरुख और शबीर ने अपने साथियों को बुला लिया और तीनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद शाहरुख अपने भाई और दोस्तों के साथ मंगोलपुरी के ओ ब्लॉक पहुंचा। वहां वह मट्ठी नाम के युवक की तलाश कर रहा था, जिसने उसके दोस्त सैफ के भाई को पीटा था। मट्ठी के नहीं मिलने पर उन लोगों ने उसके दो दोस्तों अनुराग और रवि पर भी चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शाहरुख, शाबिर सहित सभी आरोपियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। 

पुलिस ने अरमान के मामले में हत्या और अनुराग और रवि पर हमला के मामले में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दो आरोपी सैफ और विनीत खुद को यह कहते हुए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती हो गया कि उन पर हमला किया गया है। पुलिस ने मामले में शाहरुख, सैफ और विनीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विसर्जन और गुलाल लगाने पर हुए विवाद में की गई हत्या: मृतक का पिता 
मृतक अरमान के पिता हाकिम ने दावा किया है कि फरदीन और अरमान दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुए थे। इस दौरान दोस्तों ने फरदीन को गुलाल लगा दिया था। शाहरुख ने उन्हें मुसलमान होकर विसर्जन और गुलाल लगाने को लेकर कहासुनी की और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसके बेटे अरमान और अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें अरमान की मौत हो गई। 
 

वर्चस्व को लेकर की गई हत्या: पुलिस 
बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना दोनों परिवार के आपसी विवाद और वर्चस्व को लेकर हुई है। दोनों परिवार के बीच अकसर विवाद होता रहता था। दोनों परिवार इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहते थे। इसमें कोई सांप्रदायिक पक्ष नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed