फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Bawana area

Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए की गई युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 07:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि उनका एक डांस ग्रुप है। छोटी सी बात को लेकर करीब एक सप्ताह पहले करण ने विष्णु की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए विष्णु गुप्ता ने विक्की गुप्ता और प्रवीण के साथ मिलकर योजना बनाई।

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Bawana area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बवाना इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए फैक्टरी से बाहर की गई थी युवक की हत्या। पुलिस के गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने खुलासा किया है कि युवक ने एक सप्ताह पहले उसके दोस्त की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेजे कॉलोनी बवाना निवासी विक्की व मेट्रो विहार निवासी प्रवीण के रूप में हुई है।

विज्ञापन


विक्की शादियों में वेटर का काम करता है। वहीं, प्रवीण बवाना के गैस पावर प्लांट में काम करता है। 28 फरवरी की रात महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से पुलिस को एक युवक की चाकू मारने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। उसकी पहचान जेजे कॉलोनी बवाना निवासी करण (19) के रूप में हुई। वह बवाना सेक्टर 4 स्थित शमा कॉस्मेटिक्स फैक्टरी में काम करता था। पुलिस फैक्टरी के बाहर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पुलिस को फैक्टरी के फोरमैन ने बताया कि एक युवक करण को फैक्टरी से बाहर बुलाकर ले गया था। कुछ दूर ले जाने के बाद उसपर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
विज्ञापन


पता चला कि बाइक से तीन हमलावर आए थे और उसमें से एक करण को फैक्टरी से बाहर बुलाकर ले गया। तकनीकी छानबीन के साथ साथ पुलिस ने 20 लोगों से पूछताछ की। पता चला कि वारदात में विष्णु गुप्ता, प्रवीण और विक्की शामिल है। पुलिस ने दबिश देकर प्रवीण और विक्की को गिरफ्तार कर लिया। जबकि विष्णु गुप्ता फरार है। जांच में पता चला कि विष्णु गुप्ता पंखा बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था और एक माह से कोई काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई के बदले में दी मौत
आरोपियों ने बताया कि उनका एक डांस ग्रुप है। छोटी सी बात को लेकर करीब एक सप्ताह पहले करण ने विष्णु की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए विष्णु गुप्ता ने विक्की गुप्ता और प्रवीण के साथ मिलकर योजना बनाई। घटना वाली रात तीनों बाइक से करण की फैक्टरी के पास पहुंचे। प्रवीण करण को बुलाने के लिए फैक्टरी गया। फैक्टरी के बाहर आते ही प्रवीण और विष्णु गुप्ता ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर मुकुंदपुर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed