फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death due to personal rivalry in Delhi

खून से सने मिले कपड़े: दिल्ली में आपसी रंजिश में चाकू गोदकर युवक की हत्या, आरोपी बोले- ले लिया बदला

Fri, 24 Nov 2023 06:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 24 Nov 2023 06:03 PM IST
सार

दिल्ली में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए ही मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे दो नाबालिग साथी के साथ पकड़ लिया है। 
 

विज्ञापन
Youth stabbed to death due to personal rivalry in Delhi
चाकू से गोदकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

दिल्ली के अमन विहार इलाके में गुरुवार रात आपसी रंजिश में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक की जांघ में चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून निकलने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चार घंटे में ही मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे दो नाबालिग साथी के साथ पकड़ लिया है। आरोपी पर पहले से चोरी के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान अमन विहार निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12.33 बजे पुलिस को अमन विहार इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन में मृतक की शिनाख्त अंशुल (24) के रूप में हुई। वह अपने पिता मुनेश कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अमन विहार इलाके में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। हमलावरों ने उसकी बायीं जांघ पर चाकू से दो वार किए थे। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में तुरंत एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरु की। पुलिस टीम घटनास्थल के आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी कैमरे की जांच और तकनीकी निगरानी शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में कैद हमलावरों की पहचान और उनकी सुराग के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस टीम घटना के चार घंटे के बाद ही मुख्य आरोपी सागर उर्फ अंडा को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दो नाबालिग के भी शामिल होने का खुलासा किया। उसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को उनके घर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी और नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ पहले से दुश्मनी थी। उन लोगों ने बदला लेने के लिए मृतक की जांघ पर चाकू मारा, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों के कब्जे से दो चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed