विवाद में दखल देना पड़ा भारी: परिचित से झगड़ा होता देख युवक ने किया बीच-बचाव, गुस्साए हमलावरों ने पेट में घोंपा चाकू
घायल युवक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी हिमांशु नागर के रूप में हुई है। वह दूध कारोबारी हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में विवाद के दौरान बीच बचाव करने पर दो हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों आरोपी उस युवक के जानकार से झगड़ा कर रहे थे। युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
घायल युवक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी हिमांशु नागर के रूप में हुई है। वह दूध कारोबारी हैं। हिमांशु ने बताया कि उनका एक जानकार राम मोहन एक्स ब्लॉक न्यू उस्मानपुर में लस्सी बेचते हैं। शनिवार को वह राम मोहन से मिलने उनकी दुकान पर गया था। वहां दो अनजान व्यक्ति राम मोहन से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। वहां पहुंचकर हिमांशु बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान एक हमलावर ने जेब से चाकू निकालकर उनके पेट में घोंप दिया। बचाव करने के दौरान हाथ में भी चोट आई। दोनों हमलावर हिमांशु को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
हिमांशु के जानकार ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और हिमांशु का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि राम मोहन से पूछताछ कर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।