फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth Speak Forum-2025 to be held tomorrow at IIT Delhi

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में यूथ स्पीक फोरम-2025 का आयोजन कल, अमर उजाला कार्यक्रम का नॉलेज पार्टनर

Sat, 19 Apr 2025 07:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Apr 2025 07:45 AM IST
सार

एआईईएसईसी दिल्ली आईआईटी द्वारा यूथ स्पीक फोरम आयोजित किया जा रहा है। अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। कार्यक्रम में विशेष रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित कार्य और आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार, बुनियादी ढांचा, जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Youth Speak Forum-2025 to be held tomorrow at IIT Delhi
IIT Delhi - फोटो : एएनआई

विस्तार

आईआईटी दिल्ली में रविवार को यूथ स्पीक फोरम-2025 का आयोजन होगा। युवाओं को सशक्त बनाने और सतत भविष्य की दिशा में कदम उठाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘नवाचार और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए मस्तिष्क को सशक्त करना’ है, जो संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित है।

विज्ञापन


एआईईएसईसी दिल्ली आईआईटी द्वारा यूथ स्पीक फोरम आयोजित किया जा रहा है। अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। कार्यक्रम में विशेष रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित कार्य और आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार, बुनियादी ढांचा, जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन पर चर्चा होगी। साथ ही प्रतिभागी डिजाइन थिंकिंग, सामाजिक उद्यमिता और सतत विकास रणनीति जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक कार्यशालाओं में भाग लेंगे। इसके अलावा वक्ता नवाचार पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य दीर्घकालिक परिवर्तन की लहर पैदा करना है। 
विज्ञापन


कार्यशालाओं और चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित कार्य, उद्योग और जिम्मेदार उपभोग के लिए नवाचारी समाधान प्रस्तुत करना है। एआईईएसईसी के वैश्विक इंटर्नशिप और स्वयंसेवी कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर-सांस्कृतिक नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। सशक्त प्रतिभागी समुदायों और कार्यस्थलों में सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप प्रभाव को बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से लाइट, कैमरा व संगीत का जादू बिखेरने के लिए तैयार है मोक्ष
लाइट, कैमरा, संगीत का जादू और बॉलीवुड गानों पर थिरकते छात्र। ऐसा ही नजारा नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलॉजी के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव मोक्ष में देखने को मिलेगा। यूनिवर्सिटी परिसर में 19 से 21 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम में 150 से ज्यादा कॉलेजों के छात्र 100 से ज्यादा कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

मोक्ष सिर्फ कॉलेज उत्सव नहीं है बल्कि यह युवा संस्कृति और रचनात्मकता का एक पूर्ण उत्सव है। इस सांस्कृतिक उत्सव की इस साल की थीम है मिथक और रहस्य। इस साल की थीम के साथ आधुनिक मूड में प्राचीन रहस्यों की कहानियों को घुमाते हुए, ड्रेगन को नाचते हुए देखने के लिए छात्र तैयार हैं। इस कार्यक्रम के पहले दिन गायक मोहित चौहान, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सलीम सुलेमान जैसे कलाकार शिरकत करेेंगे। 


जबकि दूसरा दिन गायक हार्डी संधू, जोनिता गांधी, तलविंदर के नाम होगा। तीसरे दिन पंजाबी गायक सुखविंदर, फरहान अख्तर शिरकत करेंगे। इस फेस्ट के माध्यम से छात्रों को ना केवल झूमने का अवसर मिलेगा बल्कि कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस दौरान वह कई प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed