फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth shot mysteriously in North East Delhi s Karawal Nagar

Delhi: धांय से आई एक आवाज और हाथ से बहने लगी खून की धार, गोली कहां से आई और कैसे चली ये बना रहस्य

Sun, 16 Apr 2023 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Apr 2023 09:23 PM IST
सार

युवक चारपाई पर लेटा हुआ था। इस बीच उसका मकान मालिक भी वहां आ गया। कहीं पर गोली चलने की आवाज और गोली युवक के हाथ पर जा लगी। इसके बाद खून निकलने लगा।

विज्ञापन
Youth shot mysteriously in North East Delhi s Karawal Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में छत पर सो रहे युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। चारपाई पर लेटे युवक के सिर को छूती हुई गोली हाथ में जा लगी। संयोग से उस समय पीड़ित सुरेश कुमार वर्मा (36) का मकान मालिक वहां आया हुआ था। फौरन सुरेश को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने गोली चलाने और घायल होने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव रायपुर कलां, जौनपुर यूपी का रहने वाला सुरेश कुमार वर्मा गली नंबर-2, टूंडा नगर, जौहरीपुर, करावल नगर में रहता है। वह छोटा-मोटा काम करता है। 13 अप्रैल की रात को वह काम से आने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया। वह चारपाई पर लेटा हुआ था। इस बीच उसका मकान मालिक भी वहां आ गया।

विज्ञापन

सुरेश लेटे-लेटे उससे बात करने लगा। अचानक कहीं से गोली चलने की आवाज आई। गोली सुरेश के सिर को छूती हुई उसके हाथ पर जा लगी। हाथ से खून बहने लगा। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। बाद में सुरेश को अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed