फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth murdered with knife, three minors dead in Delhi

पिछले साल मारा था चाकू, इसलिए नाबिलग ने युवक को उतारा मौत के घाट

Thu, 20 Jul 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered with knife, three minors dead in Delhi
फाइल
दिल्ली के मोती नगर इलाके में नाबालिग ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। चाकू मारने का बदला लेने के लिए दो नाबालिग दोस्त के साथ उसने वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस ने तीनों को पकड़कर मामला सुलझाने का दावा किया है। मरने वाले की शिनाख्त जखीरा निवासी टॉनी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबकि, 16 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि जखीरा के पास एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि घटना के दिन मृतक के साथ कुछ नाबालिग लड़कों को देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। एक आरोपी ने बताया कि टॉनी ने पिछले साल सितंबर माह में उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। चाकू लगने की वजह से नाबालिग का एक किडनी खराब हो गया। इसका बदला लेने के लिए वह टॉनी की हत्या करना चाहता था। 16 जुलाई को टॉनी को देखते ही तीनों नाबालिगों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से दर्जनों वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed