फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth murdered in Welcome area for robbing for Rs 350

दिल्ली में क्रूरता: 350 रुपये के लिए 50 से ज्यादा बार मारा चाकू, यूसुफ से पहले भी राजधानी की सड़कों पर बहा लहू

Thu, 23 Nov 2023 02:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 Nov 2023 02:39 PM IST
सार

वेलकम में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार कर दिए।

विज्ञापन
Youth murdered in Welcome area for robbing for Rs 350
Delhi Crime News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 350 रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक नाबालिग युवक ने एक शख्स को 50 से ज्यादा बार चाकूओं से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हैवान यही नहीं रूका, उसने युवक पर चाकू से वार करते हुए शव के पास डांस भी किया। अब इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें आरोपी नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता नजर आ रहा है। दिल्ली में यह ऐसी पहली घटना नहीं है जब इस तरह की हैवानियत नजर आई हो, इससे पहले भी दिल्ली की सड़कें खून से लाल हो चुकी हैं।  

विज्ञापन


वेलकम में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार कर दिए। खून से लथपथ किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी यूसुफ (17) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। छानबीन के बाद मंगलवार रात को ही पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यूसुफ परिवार के साथ गली नंबर-27, जाफराबाद में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसुफ भाई के साथ वेलकम में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता था। मंगलवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस बीच वह गली नंबर-18, ईदगाह रोड, वेलकम पहुंचा। यहां नशे में धुत आरोपी ने यूसुफ को घेर लिया। आरोपी जबरन उसकी जेब में रखे 350 रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबा दिया। जैसे ही यूसुफ नीचे गिरा तो आरोपी ने चाकू से 50 से ज्यादा वार कर दिए। 

दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज
वेलकम में यूसुफ हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यूसुफ पर आरोपी जानवरों की तरह चेहरे व गले पर चाकू से हमला करते हुए नजर आया है। इस दौरान कभी वह चेहरे को लात से मारता तो कभी बाल घसीटकर गली में ले जाते हुए दिखा है। इस दौरान वह नाचते हुए मोहल्ले वालों को ललकार भी रहा था। घटना के दौरान किसी ने भी यूसुफ को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोपी ने यूसुफ की गर्दन पर चाकू के इतने वार किए कि उसकी गर्दन लगभग अलग ही हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामलों में शामिल रह चुका है। 

नाबालिग होने का फायदा उठाकर आरोपी जल्द ही बाल सुधार गृह से बाहर आ जाता है। आरोपी ने यह तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, मामले पर वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नाबालिग को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

भजनुपुरा में अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या
दिल्ली का भजनुपुरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया था। पांच बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से अमेजन कंपनी के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।

शाहबाद डेयरी इलाके में बहा था साक्षी का खून
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी की हत्या कर दी थी। हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में देखा जा सकता था कि कैसे साहिल ने 21 बार चाकू से शरीर पर हमले किए थे। इतना ही नहीं इसके बाद पत्थर से सिर पर पांच से छह बार हमला किया। मौके पर ही साक्षी की मौत हो गई। इसके बाद हत्यारा वहीं घूमता रहा। फिर साहिल वहां से फरार हो गया। उसने हत्या की वारदात के बाद चाकू को रिठाला में फेंका और बस पकड़ कर बुलंदशहर भाग गया। साहिल अपनी बुआ के घर पर भी रूका था। दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। 

बदरपुर इलाके में बदमाशों ने सरेआम युवक को चाकू से गोदा
पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में तीन हमलावर एक युवक केशव उर्फ काके को सरेआम चाकू से गोदते रहे। काके लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी युवक को बचाने सामने नहीं आया। युवक ने तड़प-तड़प कर मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed