फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth murdered in suspicion of illegal relationship with wife in delhi

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Dec 2018 12:44 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in suspicion of illegal relationship with wife in delhi
Arrest

निहाल विहार में एक शख्स ने पत्नी से अवैध संबंध होने पर एक युवक की गोली मार दी। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि गोली लगने के बाद घायल पड़े युवक से दो बदमाशों ने लूटपाट भी की थी। पुलिस ने युवक को गोली मारने वाले आरोपी निहाल विहार निवासी अनिल चौधरी और लूटपाट करने वाले बदमाश भलस्वा डेयरी निवासी वकील खान और लक्ष्मी पार्क निवासी कमरूल हुदा को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


 पुलिस उपायुक्त आरएस सागर ने बताया कि 20 दिसंबर की रात करीब 3:30 बजे पुलिस को नांगलोई के एक अस्पताल से युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। उसकी शिनाख्त लक्ष्मी पार्क निवासी विकास यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन


वह केमिकल फैक्टरी में काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि विकास से लूटपाट भी की गई है। उसके पास से 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 15 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपी अलग अलग फैक्टरी में काम करते हैं।  

एक सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने पाया कि 11 बजे रात विकास एक महिला के साथ घूम रहा है। कुछ देर बाद विकास भागने लगता है और कुछ दूर जाने के बाद वह सड़क पर गिर गया। आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो जाता है।

करीब 15 मिनट बाद घायल पड़े विकास के पास दो लोग आते हैं और उसके जेब से सामान निकालकर चले जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी निहाल विहार निवासी अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

अनिल ने पूछताछ में बताया कि पिछले एक साल से विकास का उसकी पत्नी के साथ संबंध थे। जिसका बदला लेने के लिए उसने उसे गोली मारी थी। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और पांच कारतूस बरामद कर लिए।

उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घायल विकास के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश भलस्वा डेयरी निवासी वकील खान और लक्ष्मी पार्क निवासी कमरूल हुदा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने विकास के तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिए। तीनों आरोपी अलग अलग फैक्टरी में काम करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed