फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth murdered in Ranjit Nagar Delhi, 5 arrested

दिल्ली: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मरने के बाद भी करते रहे वार, 5 गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Ranjit Nagar Delhi, 5 arrested
मृतक अमिताभ सिंहऔर उसका घायल दोस्त रिंची

रंजीत नगर इलाके में बुधवार देर रात मोहल्ले में गाड़ी से दोस्त को छोड़ने गए युवक को घेरकर रंजिशन चाकू और चापड़ से नृशंस हत्या कर दी गई। इस दौरान पीड़ित आरोपियों से बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा। हमले में युवक के दो दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त अमिताभ सिंह राठौड़ (24) के रूप में हुई है। जबकि दोस्त रिंची (25) व राहुल (24) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों ने गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शकुंतला (50), उसकी बेटी प्रीति (23), बेटे आशु (31) व अमन (18) के अलावा एक विकास नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमिताभ व आशु के बीच रंजिश चल रही थी। दोनों के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमिताभ परिवार के साथ बलजीत नगर में रहता था। उसके दोस्त राहुल व रिंची भी इसी इलाके में रहते हैं। वहीं, आशु परिवार के साथ पांडव नगर, रंजीत नगर में रहता है। अमिताभ व आशु की पुरानी रंजिश है। 2016 में दोनों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसको लेकर इलाके में गुटबाजी का माहौल था। बुधवार रात को अमिताभ और उसके दोस्त कार से खाना खाने शादीपुर गए थे। वहां से देर रात करीब 1.30 बजे सभी घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पांडव नगर में एक लड़के को छोड़ना था। उधर, आशु की शादीशुदा बहन प्रीति राजौरी गार्डन से मायके आई हुई थी। अमिताभ को देर रात मोहल्ले में देखकर प्रीति ने छत से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अमिताभ व उसके साथियों ने विरोध किया तो आशु, उसकी मां, भाई, बहन व दोस्तों ने उनपर चाकू व चापड़ से हमला कर दिया। अमिताभ के दोस्त घायल होने के बाद मौके से भाग गए। अमिताभ घिरने के बाद भागने लगा तो आरोपी पीछा कर उस पर चाकू व चापड़ से वार करने लगे। इसके बाद लहूलुहान होकर अमिताभ अचेत होकर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी सिर, हाथ, सीने व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू व चापड़ से वार करते रहे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमिताभ को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिंची और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed