फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth murdered for not returning borrowed money in Faridabad

Faridabad: युवक को उधार दिए 500 रुपये, फिर दबाव बनाकर उन्हीं पैसे से पी शराब; वापस न देने पर कर दी हत्या

Sun, 13 Oct 2024 09:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Oct 2024 09:04 PM IST
सार

फरीदाबाद में उधार लिए 500 रुपये न देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया। 
 

विज्ञापन
Youth murdered for not returning borrowed money in Faridabad
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के इमामुद्दीनपुर गांव में महज 500 रुपये न चुकाने पर एक युवक की पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सलाउद्दीन (42) के रूप में हुई है। दरअसल सलाउद्दीन ने गांव के ही पवन नामक एक व्यक्ति से ब्याज पर 500 रुपये उधार लिए थे। रुपये लेने के बाद पवन और उसके दोस्त ने उन्हीं पैसों की शराब भी पी ली थी। बाद में वह सलाउद्दीन पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। रुपये न लौटा पाने पर आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को आरोपी स्कूटी पर बैठाकर उसे अपने साथ ले गए। बाद में सलाउद्दीन को उसके दरवाजे पर फेंककर फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सलाउद्दीन की पत्नी दिलशादन की शिकायत पर पवन व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने मामले में पवन को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सलाउद्दीन परिवार के साथ गांव इमामुद्दीनपुर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी दिलशादन के अलावा चार बेटी व दो बेटे हैं। सलाउद्दीन के भाई व मां दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहते हैं। सलाउद्दीन गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। गांव में ही पवन नामक युवक भी रहता है। 15-20 दिन पहले सलाउद्दीन ने पवन से 500 रुपये उधार लिए थे। रुपये देने के बाद पवन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सलाउद्दीन पर शराब पिलाने का दबाव बनाया। दोनों ने उसी रुपयों से शराब पी भी ली। कुछ समय बीतने के बाद आरोपियों ने सलाउद्दीन से अपने रुपये वापस मांगना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न देने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। सलाउद्दीन के बेटे वसीम ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पवन स्कूटी से घर पहुंचा। वह सलाउद्दीन को अपने साथ स्कूटी पर ले गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे आरोपी घर के बाहर बेहोशी की हालत में सलाउद्दीन को फेंककर फरार हो गया। परिजनों ने सलाउद्दीन को घर में चारपाई पर लिटाया। इसके बाद नजदीकी डॉक्टर से उसकी जांच करवाई तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। परिवार अपनी तसल्ली के लिए सलाउद्दीन को बीके अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस पवन से पूछताछ कर उसके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है। आरोपियों ने पीट-पीटकर सलाउद्दीन को मौत के घाट उतारा है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed