{"_id":"668ebf0e7dca0e9c4a0bd4ad","slug":"youth-murder-come-to-light-in-mangolpuri-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से दोस्ती पड़ी भारी: दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लड़की को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से दोस्ती पड़ी भारी: दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लड़की को लेकर हुआ विवाद
Wed, 10 Jul 2024 10:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:34 PM IST
सार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में युवकी की हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक 18 साल के युवक ने 24 साल के शख्स की जान ले ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली में बाहरी जिला के मंगोलपुरी इलाके में मोबाइल शॉप चलाने वाले एक युवक की बेस बॉल से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। सोमवार रात को आरोपी ने उस पर हमला किया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान मंगलवार को नीरज ने दम तोड़ दिया। शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक नीरज की पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। जिससे विवाद हुआ था। इसके बाद लड़की के भाई ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 18 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। यह पीतमपुरा के परवाना रोड स्थित डेरा गाजी खान एरिया में रहता है।
विज्ञापन