{"_id":"62b3aff3b2db2f0dac0c81a6","slug":"youth-lynched-to-death-in-adarsh-nagar-delhi-police-is-searching-for-accuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: आदर्श नगर में युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: आदर्श नगर में युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
Thu, 23 Jun 2022 05:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 Jun 2022 05:59 AM IST
सार
आदर्श नगर इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पत्थरों से कूचलकर ऋतिक (22) की हत्या कर दी। झगड़े के दौरान ऋतिक बीच-बचाव कर रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार देर रात झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त ऋतिक (22) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पत्थर से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उसका चेहरा भी पत्थरों से कुचल दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस का सूचना मिली थी कि मील वाला पार्क आजादपुर रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। शव के पास ही खून से सने पत्थर पड़े हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि पांच-छह लड़कों ने युवक की पिटाई की और फरार हो गए। सुबह करीब 7.00 बजे मृतक ऋतिक के पिता हरिओम ने उसकी पहचान की। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन हैं। हरिओम कपड़े स्त्री करने का काम करता है। जबकि ऋतिक एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसे शराब पीने की लत थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रात करीब 10 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था।
विज्ञापन