फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth killed uncle and cousin in Delhi s Sultanpur area

गलत आदतों का शिकार युवक: घर में गलत हरकतों की शिकायत करने पर भड़का युवक, चाचा और चचेरे भाई को दी खौफनाक मौत

Mon, 08 Aug 2022 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Aug 2022 08:20 PM IST
सार

पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल में ए ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी राम कुमार और उसके पिता रमेश कुमार का इलाज चल रहा था। दोनों के शरीर पर चाकू के घाव थे। रामकुमार ने बताया कि उसे और उसके पिता पर उसके चचेरे भाई रोहित ने अपने दोस्त आशु के साथ मिलकर हमला किया है।

विज्ञापन
Youth killed uncle and cousin in Delhi s Sultanpur area
knife demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में माता-पिता से गलत आदतों की शिकायत करने से नाराज एक युवक ने अपने चाचा और चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। अपने एक दोस्त की मदद से वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना दो अगस्त की रात की है। पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल में ए ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी राम कुमार और उसके पिता रमेश कुमार का इलाज चल रहा था। दोनों के शरीर पर चाकू के घाव थे।

विज्ञापन

रामकुमार ने बताया कि उसे और उसके पिता पर उसके चचेरे भाई रोहित ने अपने दोस्त आशु के साथ मिलकर हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 4 अगस्त को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली से भागने के फिराक में थे।

शुरुआती पूछताछ में रोहित ने बताया कि घटना के समय वह नशे में था। उसने बताया कि उसके रिश्तेदारों ने उसकी गलत गतिविधियों और आदतों के बारे में उसके परिजनों को बता दिया था। इसकी वजह से वह उनसे बदला लेना चाहता था। उसने अपने दोस्त आशु की मदद से चाकू का इंतजाम किया। इसे आशु ने पांच महीने पहले मंगोलपुरी बस स्टैंड के पास से एक अज्ञात व्यक्ति से लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed