फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth jumped from Mayur Vihar Pocket-1 station of Delhi Metro

Delhi: मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती;  दो बहन व मां के साथ रहता है अभिषेक

Mon, 11 Nov 2024 08:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Nov 2024 08:43 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो के मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन से एक युवक ने छलांग लगा दी। घायल को उपचार के लिए एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को आगे की जांच के लिए यमुना बैंक थाना को स्थानांतरित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
youth jumped from Mayur Vihar Pocket-1 station of Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो

विस्तार

मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक युवक मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी। युवक की पहचान मयूर विहार फेज एक निवासी अभिषेक (24) के रूप में हुई है। युवक को तुरंत पास के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस युवक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मेट्रो पुलिस अधिकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब पौने चार बजे एक लड़के के मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदने की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक पीसीआर कर्मी युवक को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें पता चला कि युवक अपने घर से मेट्रो स्टेशन पहुंचा और यहां से छलांग लगा दी। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि घायल अभिषेक अपनी दो बहनों और मां के साथ रहता है। वह गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज पंजाबी बाग में पढ़ता है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के प्रयास के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed