फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth enjoyed valentine day in rainy day

भीगे-भीगे मौसम में प्यार की खुमारी लेकर आया वैलेंटाइन डे

Sat, 15 Feb 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 15 Feb 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
youth enjoyed valentine day in rainy day

प्यार के इजहार का दिन वेलेंटाइन डे शुक्रवार को गुड़गांव में अनोखे अंदाज में मनाया गया। वर्षों- महीनों के इंतजार के बाद युगलों ने एक दूजे से दिल की बात की। शहर के हर मॉल्स में युगलों की भीड़ रही

विज्ञापन



वेलेंटाइन का दिन हर प्यार करने वाले के लिए खास होता है। गुड़गांव में प्यार के इस महापर्व का इंतजार हजारों युवा बेसब्री से कर रहे थे। भीगे-भीगे मौसम में प्यार का मजा दुगना हो गया। हालांकि, हर बार शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में पिकनिक सा माहौल दिखाई देता था। लेकिन इस बार भीड़ नदारद रही।
विज्ञापन



पार्कों का यह मजमा मॉल्स में उमड़ आया। सुबह 11:30 बजे से देर शाम तक मॉल्स युवाओं से भरे थे। रेस्टोरेंट, आइसक्रीम पार्लर, मल्टीप्लेक्स और शोरूम में शॉपिंग के लिए लोगों को नंबर लगाना पड़ा। एंबियंस मॉल, एमजीएफ मॉल और सहारा मॉल प्यार करने वालों का हॉल्ट रहा। वहीं एनसीआर के दूसरे शहरों से युगलों की संख्या भी अच्छी खासी रही। गिफ्ट देने और लेने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा था। गिफ्ट गैलरियों से खरीदारी करने वालों को 40 से 55 मिनट का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजकुंड का किया रुख
स्थानीय प्रेमी युगलों ने सूरजकुंड के अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की ओर भी रुख किया। ताकि कोई उनके जानकार उन्हें देख या पहचान सकें। सुबह से ही इनके वहां जाने का सिलसिला शुरू हो गया। आमतौर पर रोडवेज की जो बसें सूरजकुंड खाली जा रही थीं, वह भर कर गईं।

कारोबारियों की चाहत पूरी
कारोबारियों का भी वेलेंटाइन हो गया। जिस प्रकार से अपैरल, फुटवियर, जूलरी और गिफ्ट आइटमों की बिक्री हुई वह बहुत उत्साहजनक रही। एमजी रोड स्थित एक मॉल के कारोबारी अमरजीत ने बताया कि समर कलेक्शन के जो लेटेस्ट आइटम मंगाए गए थे, सभी देखते ही देखते सेल हो गए।


बहाने बना घर से निकले
प्यार को परवान चढ़ाने युवा अलग-अलग बहाने बनाकर घर से निकले। किसी ने इंटरव्यू का, किसी ने एजुकेशन टूर का तो किसी ने एक्सट्रा टूर का। डॉक्टर को दिखाने का भी बहाना भी खूब चला। गलियों, बाजारों, चौराहों और दुकानों पर भी प्यार करने वालों के मुलाकात का सिलसिला खूब चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed