{"_id":"646467290d659bddf101f059","slug":"youth-doing-obscene-act-in-delhi-metro-declared-wanted-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाला युवक वॉन्टेड घोषित, पुलिस ने जारी किया फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाला युवक वॉन्टेड घोषित, पुलिस ने जारी किया फोटो
Wed, 17 May 2023 11:48 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 May 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो ट्रेन में कथित तौर पर मास्टरबेट करने वाले युवक को पुलिस ने वॉन्टेड घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस युवक का एक फोटो जारी कर लोगों से इसकी पहचान करने में मदद करने का आग्रह किया है। पुलिस ने इस युवक के बारे में बताने वाले की पहचान गुप्त रखने की भी बात कही है।
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन में अश्लील हरकत करने वाले युवक की पहचान के लिए पुलिस ने मदद मांगी है। आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई आरोपी युवक को पहचानता है तो वह आईजीआई मेट्रो स्टेशन थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 8750871326, दिल्ली मेट्रो पुलिस के कंट्रोल नंबर 1511 या फिर दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर आरोपी के बारे में जानकारी दे सकता है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मेट्रो ट्रेन में लोगों के सामने आरोपी युवक अश्लील हरकत कर रहा था और किसी ने उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था। उसके बाद से कई वीडियो सामने आए थे।
विज्ञापन