{"_id":"666db44cb607a05f40072d4a","slug":"youth-dies-and-three-others-injured-in-road-accident-in-garhmukteshwar-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद से पहले बुझा घर का चिराग: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत; तीन साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद से पहले बुझा घर का चिराग: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत; तीन साथी घायल
Sat, 15 Jun 2024 09:03 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:03 PM IST
सार
गढ़मुक्तेश्वर में एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के पौपाई गांव के निकट मेरठ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया है। बकरीद के त्योहार से पहले युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
अठसैनी गांव निवासी मुदस्सिर (23) शनिवार को गांव के ही रहने वाले अपने साथी वसीम और अर्सलान के साथ मेरठ रोड पर स्थित लोधीपुर गांव गया था। जहां से देर शाम लौटने के दौरान रास्ते में गांव निवासी आशिक उन्हें मिल गया। इसके बाद चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव पौपाई के निकट पहुंचे तो अचानक बाइक चला रहा मुदस्सिर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुदस्सिर को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मुदस्सिर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जो बिना किसी कार्रवाई शव को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
बकरीद से पहले बुझा घर का चिराग, कोहराम मचा
17 जून को बकरीद का त्योहार है, जिसे लेकर मुद्स्सिर और उसके परिजन तैयारी में जुटे हुए थे। सभी लोग नए कपड़ों समेत बकरीद पर बनने वाले पकवानों को लेकर सामान की खरीदारी कर रहे थे। लेकिन ईद से दो दिन पहले युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में भी शोक व्याप्त है।