फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies after falling into open drain; police suspect intoxication.

Delhi: खुले नाले में गिरे युवक की मौत, पुलिस ने जताई नशे की आशंका; स्थानीय बोले- गिरते रहते हैं जानवर और इंसान

Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
सार

शनिवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने नाले में युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
Youth dies after falling into open drain; police suspect intoxication.
फाइल

विस्तार

नरेला इलाके में डीडीए के एक खुले नाले में गिरने से 36 वर्षीय सूरज नाम के युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने नाले में युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक शराब के नशे में संतुलन खोकर नाले में गिरा होगा और निकल नहीं पाया, जिसकी वजह से डूबने से उसकी जान चली गई होगी। हालांकि, वह नाले तक कैसे पहुंचा और यह हादसा था या हत्या, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि सुबह 6:30 बजे नरेला थाना पुलिस सूचना पर सेक्टर पांच नरेला के पास पहुंची। यहां सड़क के किनारे बने चार से पांच फीट गहरे नाले में एक युवक गिरा हुआ नजर आया। पुलिस ने युवक को बाहर निकाला और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई धीरू ने उसकी पहचान सूरज के रूप में की।
विज्ञापन


उसने बताया कि भाई अविवाहित था। वह ढोल बजाने का काम करता था। नशे का आदी था और अक्सर दो तीन दिन तक घर से बाहर रहता था। रात में घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी आदत समझकर खोजबीन भी नहीं की। सुबह उन्हें हादसे का पता चला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से दूर है नाला तो वहां तक कैसे पहुंचा सूरज
सूरज की जिस नाले में गिरने से मौत हुई है, वह सड़क से दूर है। सड़क के बगल में फुटपाथ है और फिर नाले से सटी दुकानें हैं। इस नाले को दुकान वालों ने ढक रखा है, अन्य जगहों पर वह खुला है, जिस जगह पर युवक नाले में गिरा वहां शहजाद का सैलून है। शहजाद ने बताया कि वह रात दस बजे दुकान बंद करके वहां से गया था उस समय ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उसने आशंका जताई कि घटना देर रात की है। पुलिस हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है।

नाले खुले होने की वजह से लगातार होती है घटना
घटना के बाद से स्थानीय लोग काफी नाराज हैं। स्थानीय निवासी नसीम ने बताया कि नाले के खुले होने की वजह से अकसर घटनाएं होती रहती है। उन्होंने बताया कि कई बार नाले में बच्चे गिर चुके हैं। मवेशी भी गिर जाते हैं। उन्होंने बताया कि नाले को ढकने के लिए कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन डीडीए के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।


स्थानीय निवासी शोएब ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि सिविक एजेंसियां एक दूसरे का नाला बताकर इसकी सफाई नहीं करती हैं। अगर सफाई कर दी तो मलबा किनारे रख दिया जाता है और ढक्कन भी खोल दिया जाता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed