{"_id":"652bdf0a21eda17de8051e55","slug":"youth-dies-after-falling-from-mussoorie-express-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मसूरी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था मसूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मसूरी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था मसूरी
Sun, 15 Oct 2023 06:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:16 PM IST
सार
अपने दोस्तों के साथ मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से मसूरी जा रहा था। जैसे ही ट्रेन डासना फाटक से आगे निकली तो युवक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर शनिवार रात एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन गोयल निवासी गंगापुरम मसूरी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि अमन अपने दोस्तों के साथ मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से मसूरी जा रहा था। जैसे ही ट्रेन डासना फाटक से आगे निकली तो युवक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। उसके दोस्तों ने पिलखुवा पहुंचकर देखा तो वह ट्रेन में नहीं था। पूछताछ व छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि युवक ट्रेन की खिड़की की तरफ बैठा था। पिलखुवा से उसके दोस्त लौटकर पुलिस से मिले और छानबीन करने पर उसका शव बरामद हुआ। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन