{"_id":"6506ba6662e87f2eb3064539","slug":"youth-died-in-police-encounter-in-sector-48-faridabad-2023-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पुलिस एनकाउंटर में एक की मौत और दो फरार, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मारने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पुलिस एनकाउंटर में एक की मौत और दो फरार, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मारने का लगाया आरोप
Sun, 17 Sep 2023 02:05 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:05 PM IST
सार
पुलिस की एक गोली युवक की कमर से होते हुए पार निकल गई। आनन-फानन क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ ले आई। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद में लूटपाट और स्नेचिंग के तीन मामलों में वांछित युवक का पीछा कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में युवक की मौत हो गई। आरोपी की पहचान गांव धोज थाना क्षेत्र के गांव पावटा निवासी बबलू उर्फ बल्लू (27 साल) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश कुमार की अगुआई में टीम ने रेड की थी।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि बलविंदर अपने दोस्तों के साथ राजस्थान स्थित बाबा मोहन राम के मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे गांव पावटा के शिव मंदिर के सामने पुलिस से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस प्रवक्ता सब सिंह का कहना है बल्लू ने पुलिस पर गोली चलाई थी, बचाव में पुलिस ने भी गोली चला दी। एक गोली बबलू की कमर से होते हुए पार निकल गई। आनन-फानन क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ ले आई। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।