फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth did dangerous stunt by standing on swing in Hapur

Hapur: झूले पर खड़े होकर युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, मेले में आने वालों की अटकी सांसें; देखें वीडियो

Fri, 11 Oct 2024 08:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Oct 2024 08:18 PM IST
सार

हापुड़ में कुछ युवकों ने झूले पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
youth did dangerous stunt by standing on swing in Hapur
झूले पर लटककर किया खतरनाक स्टंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में रामलीला मैदान में चल रहे मेले के दौरान बड़े झूलों पर कुछ युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ युवक झूले पर बेहद खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

विज्ञापन




वायरल वीडियो में युवक झूले के एक बाक्स पर लटक रहे हैं। यह झूला ऊपर तक जाता है और फिर तेजी से नीचे आता है। इस दौरान युवक उस पर लटके रहते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग भी अचंभित और भयभीत हो रहे हैं। इस प्रकार का स्टंट जहां अपने लिए खतरनाक हो सकता है, वहीं मेले में आए दूसरे लोगों को भी इससे नुकसान हो सकता है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed