{"_id":"5c7eca24bdec22140f074caa","slug":"youth-dead-in-train-accident-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फोन पर बात करते ट्रैक पर चढ़ा युवक, ट्रेन की टक्कर से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फोन पर बात करते ट्रैक पर चढ़ा युवक, ट्रेन की टक्कर से हुई मौत
Wed, 06 Mar 2019 12:42 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विवेक विहार के ज्वाला नगर इलाके में फोन पर बात करने के दौरान रेलवे ट्रैक पर चलना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान चली गई। मृतक की शिनाख्त शिवाजी कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी शिवाजी परिवार के साथ गली नंबर-9, संजय कॉलोनी, झुग्गी समयपुर बादली में रहता था। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व चार बहनें हैं।
सोमवार को शिवाजी चचेरे भाई सागर कुमार के साथ अपने जीजा राज के घर शाहदरा आया था। देर शाम को तीनों टहलने के लिए ज्वाला नगर रेलवे लाइन की ओर निकल गए। वहां बैठकर तीनों बातचीत करने लगे। इस बीच शिवाजी की बहन की कॉल आ गई। शिवाजी फोन पर बातचीत करते हुए ट्रैक की ओर चला गया। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया।