{"_id":"6680f2a4b0ee91f32806ddc8","slug":"youth-celebrating-the-victory-of-the-indian-cricket-team-trampled-an-ice-cream-seller-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भारत की जीत का जश्न मना रहे युवकों ने आइसक्रीम बेचने वाले को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भारत की जीत का जश्न मना रहे युवकों ने आइसक्रीम बेचने वाले को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sun, 30 Jun 2024 11:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:24 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रहे युवकों ने आइसक्रीम बेचने वाले को रौंद दिया। गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर -142 क्षेत्र का मामला है।
विज्ञापन
युवकों ने आइसक्रीम बेचने वाले को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रहे युवकों ने आइसक्रीम बेचने वाले को रौंद दिया। गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर -142 क्षेत्र का मामला है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 29 जून की रात को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने के बाद करीब डेढ़ बजे कुछ युवक जश्न मनाते हुए गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत होशियारपुर रेड लाइट के पास एक आईसक्रीम वेंडर गोलू कुमार पुत्र मनोज राय को टक्कर मार दी। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और नोएडा के मोरना में रहता है। गाड़ी को होशियारपुर थाना सेक्टर-49 का रहने वाला विशाल यादव चला रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन