{"_id":"303314c3fcecb502db129f7b905266b6","slug":"youth-brigade-against-the-corporation-and-perform-topless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ ब्रिगेड ने निगम के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ ब्रिगेड ने निगम के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे शहीद सरदार भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पदाधिकारियों का कहना था कि यदि उनकी मांग पर विचार कर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह किसी भी हद तक जाकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
इसके पूर्व पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय से नीलम चौक तक जुलूस निकाला और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में अर्धनग्न होकर निगम गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले 15 दिन से जनता की मांगों को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन में विजेंद्र गोला, अखंड ज्योति सेवा मंडल की महिला विंग की महासचिव अनुराधा भारद्वाज, अमरजीत रंधावा, नेमवती गोला, नरेश मेंहदीरत्ता, डॉ. अशोक खत्री, जितेंदर खुराना, केशव राज, गौरव कपूर नवीन चौधरी, मोमराज गोला, नरेश दुआ, प्रवीन भाटिया, नवनीत मक्कड़, मोंटू, वीरेंदर, अनु भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन