{"_id":"5bf12be1bdec2269774f1728","slug":"youth-beaten-to-death-by-villagers-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण में आए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर धुना, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरण में आए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर धुना, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में जागरण में शामिल होने आए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट दिया जिसमें युवक को गंभीर चोट आई। बाद में अस्पताल ले जाते समय घायल युवक की मौत हो गई। पीड़ित के परिवार वालों ने शव को कोतवाली के सामने रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, अनूपशहर का रहने वाला वह युवक अपने रिश्तेदार के यहां जागरण में शामिल होने आया था। बताते हैं कि उसे मिर्गी आती थी।
वह कुछ देर बाद फैजपुरा गांव की तरफ चल दिया जहां तहरीर में नामजद दिनेश और नौबत सिंह और साथियों ने उसे बुरी तरह पीटा। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन