फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Your sheet for dating on a budget

दिल्लीः 6 सबसे किफायती डेटिंग स्पॉट्स

Mon, 30 Jun 2014 01:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
Your sheet for dating on a budget

गार्डेन ऑफ फाइव सेंसेज

विज्ञापन

बजटः 40-200 रुपए
मुगल गार्डेन और एडवेंचर पार्क के तत्वों से मिला जुला ये पार्क हमेशा ही प्रेमी जोड़ों से गुलजार रहता है। यहां आने वाले मानते हैं कि ये दिल्ली बेहद खूबसूरत गार्डेंस में से एक है और ये कहीं लिखा हुआ तो नहीं है पर ये जगह केवल जोड़ों के लिए है। ऐसा हम इसलिए कह सकते हैं क्योंकि यहां अधिकतर प्रेमी जोड़े ही आपको दिखाई देंगे। यहां शहर के अन्य पार्कों की तरह कपल्स पर कोई टोका-टाकी नहीं है और यहां आने वाले इस बात को ही यहां की यूएसपी मानते हैं। यहां की एंट्री फीस 20 रुपए प्रति व्यक्ति है तो ये पॉकेट पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालता। गार्डेन के अंदर खाने पीने के सामान भी ज्यादा महंगे नहीं हैं जिससे ये प्रेमी जोड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

इंडियन कॉफी हाउस
बजट 50-200 रुपए
इंडियन कॉफी हाउस शहर के अन्य कॉफी हाउस से बहुत अलग है। ये अलग इसलिए है क्योंकि ये कॉफी हाउस मोहन सिंह पैलेस के टॉप फ्लोर पर है और ये अक्सर डेट पर जाने वाले जोड़ों के लिए बहुत मुफीद जगह है। इस जगह को वैसे तो कम लोग जानते हैं पर यहां जाने वाले मानते हैं कि किसी भी पार्क से अच्छी ये जगह है। यहां आप अकेले में आराम से बैठकर जितनी चाहे उतनी प्यार भरी बातें कर सकते हैं। यहां दूसरे कॉफी हाउस की तरह ना ही तेज संगीत होता है न ही शोर मचाती आंटियां। अगर आप किसी और कॉफी हाउस में जाएंगे तो वहां 200 रुपए में दो कप कॉफी मिलेगी और यहां आप 200 रुपए में पेट भर खाना खाना लेंगे और वो भी हर प्रकार का।
विज्ञापन


भूली भटियारी का महल
एंट्री फ्री
झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास स्थित भूली भटियारी का महल जो एक भूतिया जगह मानी जाती है राजधानी के प्रेमी जोड़ों के बीच डेटिंग के लिए हॉट स्पॉट है। भूतिया मानी जाने की वजह से पहले पहले लोग यहां आने से डरते हैं पर अंदर से जगह इतनी खूबसूरत है कि लोग यहां आकर इसकी सुंदरता पर मुग्ध हो जाते हैं। बहुत से लोग तो ये भी मानते हैं कि एक शाम यहां जो बिता लेता है वो जोड़ा कभी अलग नहीं होता और जीवनभर साथ रहता है। इस कारण भी कई जोड़े उम्रभर साथ रहने की तमन्ना लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गेट
बजटः 20-100 रुपए
दिल्ली की शान इंडिया गेट डेटिंग के लिए कपल्स का ऑल टाइम फेवरिट स्पॉट है। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से पैदल दूरी पर स्थित इंडिया गेट में बोटिंग, बुढ़िया के बाल और चना जोर गरम सब कुछ यहां है। ये प्रेमी जोड़ों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। पॉकेट पर बिना ज्यादा जोर दिए और अन्य जोड़ों की मौजूदगी में बिना अजीब लगे आप यहां मस्त डेटिंग कर सकते हैं। पर हां अपनी डेट को अंजाम यहां मिलने वाली चुस्की से ही करें यादें मीठी रहेंगी।

मजनू का टीला
बजटः 30-300 रुपए
विधान सभा मेट्रो स्टेशन के पास तिब्बती मार्केट से बहुत करीब है मजनू का टीला जहां बहुत सारे प्रेमी जोड़े आपको मिल जाएंगे। ये राजधानी का एक और मशहूर डेटिंग स्पॉट है। यहां चलना ऐसा लगेगा जैसे आप मॉल रोड से हिल स्टेशन को जा रहे हों। यहां आप खरीदारी कर सकेतें हैं खा सकते हैं वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए। ये बहुत ही रोमांटिक जगह है जहां हर प्रेमी जोड़ा जाना चाहता है।


सेंट्रल पार्क
बजटः 10-100 रुपए
राजधानी का दिल सीपी यानी सेंट्रल पार्क जो डेटिंग के लिए भी सबसे मशहूर है। यहां आपको कई जगह मिल जाएंगी जहां आप अपने डेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पास में ही जनपथ मार्केट है जहां से आप बहुत सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां डेट पर जाने वाले बताते हैं कि चाहे कितनी भी बार आप सीपी आ जाइए पर आप यहां हर बार कुछ नया ढूंढ लेंगे और यहां से कभी बोर नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed