फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youngman sending porn video on delhi police helpline

इसलिए पुलिस के वॉट्सएप पर भेजी ब्लू फिल्म

Thu, 21 Aug 2014 10:57 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youngman sending porn video on delhi police helpline

फरीदाबाद के एक युवक ने दिल्ली पुलिस के वॉट्सएप पर अश्लील फिल्म भेजी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किया, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी का तर्क है कि वह इंटरनेट पर अश्लील सामग्री बंद करवाना चाहता था, इसलिए ऐसा किया। दिल्ली पुलिस ने भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों पर नकेल कसने के लिए वॉट्सएप का सहारा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई रिश्वत मांगता है, तंग करता है तो इसकी रिकार्डिंग विजिलेंस ब्रांच को वॉट्सएप करें। एनआईटी फरीदाबाद के रहने वाले चंद्र (25) कई दिनों से दिल्ली पुलिस के इस प्रचार को देख रहा था। उसने अश्लील फिल्म पुलिस के वॉट्सएप पर भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-दो बार भेजी पोर्न वीडियो

Youngman sending porn video on delhi police helpline

इससे बाराखंभा रोड स्थित विजिलेंस ब्रांच में हलचल मच गई। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बाराखंभा थाने में मामला दर्ज कराया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पुलिस के वॉट्सएप पर दो बार अश्लील फिल्म भेजी थी। पहली बार जब उसने अश्लील फिल्म भेजी तो पुलिस ने उसे फोन कर समझाया था और ऐसा करने के लिए मना किया था।

मना करने के बावजूद दूसरी बार फिर अश्लील फिल्म भेज दी। आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर-15 में स्थित एक मॉल में सेल्समैन की नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed