फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   younger brother was killed in jealousy in delhi accused arrested

जलन में कर दी थी छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
younger brother was killed in jealousy in delhi accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मोती नगर इलाके में छोटे भाई की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने अंबेडकर नगर, यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि परिवार के चहेते होने की वजह से उसे छोटे भाई से जलन होती थी। इसलिए उसने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित तिवारी (28) के रूप में हुई है। बीते 26 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि मोती नगर के बसईदारापुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक की शिनाख्त आनंद तिवारी के रूप में हुई। जांच में पता चला कि युवक की हत्या उसके बड़े भाई ने उस समय कर दी जब वह उसे मां के साथ गाली गलौज करने से मना कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। 
विज्ञापन


एसीपी अभिषेक कुमार के देखरेख में एक टीम गठित कर पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी के पास फोन नहीं था। दिल्ली स्थित ठिकाने के साथ साथ अंबेडकर नगर में भी पुलिस की टीम भेजी गई। पुलिस ने अंबेडकर नगर बस स्टैंड के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे इस बात की जलन थी कि मां छोटे भाई को ज्यादा प्यार करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि रिश्तेदार भी उसे काफी चाहते थे। इस कारण उसने छोटे भाई के रास्ते से हटाने की साजिश रची। रघुवीर नगर से उसने चाकू खरीदा और घर आकर अपनी मां से झगड़ा करने लगा। इस दौरान आनंद ने उसे मां को गाली देने से मना किया। उसने चाकू को पहले उसके पेट में घोंप दिया और फिर गला रेत कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed