फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young women assaulted in Shastri Park mother and sister of friend accused

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला सामूहिक दुष्कर्म, सहेली की मां और बहनों पर आरोप

Sat, 11 May 2019 11:26 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 11 May 2019 11:26 PM IST
सार

- सहेली की मां और बहनों पर लगाया षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप
- घर में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दो युवकों से वारदात कराने का आरोप, बाद में पार्क में मिली

विज्ञापन
Young women assaulted in Shastri Park mother and sister of friend accused
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

नई दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने अपनी सहेली की मां और उसकी बहनों पर इसकी साजिश का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सहेली के परिवार ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों से वारदात कराई है। वारदात के बाद युवती ने खुद को पास के एक पार्क में पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अपने चाचा के साथ पुराना सीलमपुर इलाके में रहने वाली युवती का आरोप है कि 4 मई की शाम वह शास्त्री पार्क में रहने वाली एक सहेली से मिलने उसके घर गई थी। सहेली के घर में मां और तीन बहनें हैं। बातचीत में सहेली की मां ने उसे कोल्डड्रिंक देने के लिए कहा। उसी दौरान सहेली की बहनें दो युवकों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक, कोल्डड्रिंक पीते ही वह होश खो बैठी। रात में होश आया तो देखा कि वह एक पार्क में थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। उसे अपने साथ दुष्कर्म का आभास हुआ तो वहीं से अपने चाचा को कॉल की। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनजीओ से युवती की काउंसलिंग कराई। युवती ने मेडिकल कराने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed