उबर कैब में छेड़छाड़ का शिकार हुई युवती ने बताया पूरा सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उबर कैब में छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की ने अपन साथ हुए हादसे का पूरा ब्योरा देते हुए एक न्यूज एजेंसी को बताया कि जैसे ही मैं कार से बाहर आई तो मैंने कार में रख्ाे अपने तीन बैग ड्राइवर से बाहर निकालने के लिए बोला।
उसने एक-एक कर मुझे दो बैग दिए और जैसे ही तीसरे बैग को पकड़ने के लिए मैंने अपना हाथ आगे बढ़ाया बदले में उसने मुझसे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। उसने मुझसे कहा, 'मैडम आपसे मिलकर अच्छा लगा।'
मैने सोचा वह एक अच्छा आदमी है। इसलिए मैंने भी अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। हाथ मिलाने के बाद उसने मेरे हाथ पर किस किया। और जब मैंने अपना हाथ पीछे खींचा तो उसने मेरा हाथ कसकर पकड़ लिया, और जबरदस्ती किस करने लगा।
ये उस महिला के द्वारा बोले गए शब्द हैं जिसने कैब ड्राइवर पर छेड़छाड़ और किस करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोपों के बाद ड्राइवर विनोद को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
भाई ने अपने पोस्ट में लिखा था ये
ये मामला उस वक्त सामने आया जब पीड़िता के भाई ने फेसबुक पर उबर कैब में हुई इस शर्मनाक हरकत के बारे में एक पोस्ट लिखा। पोस्ट में युवक ने उबर कंपनी की वेबसाइट पर की गई शिकायत और उनके जवाब का भी उल्लेख किया।
पोस्ट में पीड़िता के भाई ने लिखा कि मेरी बहन ने आपकी कैब सर्विस का इस्तेमाल किया तो उसके साथ छेड़छाड़ हुई और कैब ड्राइवर विनोद ने उसके जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। जिसके बाद आपकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
पीड़िता के भाई ने पोस्ट के बाद उबर कंपनी से ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। आप लोगों की स्थिति दयनीय है, आपके पास कोई अच्छी कार्यप्रणाली नहीं है।
अपने जवाब में उबर ने क्या लिखा
इस फेसबुक पोस्ट के बाद उबर ने लिखा कि उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ आकस्मिक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उसके खिलाफ जांच चल रही है और शिकायत भी दर्ज की गई है।
हमारी टीम को जब शिकायत मिली तो वो फोन के द्वारा उस ड्राइवर के पास चंद मिनटों में पहुंची। उबर के पास इस तरह के बर्ताव के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। कंपनी ने ये भी कहा कि ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मामला सामने आने पर पुलिस की एफआईआर कॉपी में 354 ए के तहत ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।