फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud young woman run to take jewellery and 3 lakh cash

2 महीनें पहले मिली लड़की को दे दिया शादी का प्रस्ताव, जेवर और 3 लाख रुपए लेकर हुई फरार

Wed, 18 Jul 2018 09:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
fraud young woman run to take jewellery and 3 lakh cash
डेमो इमेज

सेक्टर-22 में एक युवक के साथ एक माह तक लिव-इन में रहने वाली युवती 3 लाख नकद और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने सेक्टर-24 कोतवाली में युवती रेखा के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्य करता है और सोमवार रात को घटना हुई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलत: बिहार निवासी एके यादव सेक्टर-22 में रहता है और एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है। वह कई वर्षों से नोएडा में ही रह रहा है। युवक को एक परिचित के साथ रेखा नाम की युवती से मुलाकात हुई थी और उसी दिन मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हो गया था। दोनों की आपस में नजदीकियां बढ़ीं और आसपास में मिलने का सिलसिला बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


एक माह बाद ही युवती और युवक सेक्टर-22 में ही लिव-इन में रहने लगे और युवती ने शादी करने के लिए भी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। युवक ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं और पहले तो 2 लाख रुपये के जेवर बनवा लिए। इसके बाद दो दिन पहले ही आफिस से 3 लाख रुपये किसी को देने के लिए घर लेकर आया था। मगर जिस व्यक्ति को पैसे देने थे वह कहीं बाहर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण रुपये घर पर ही रखे थे। सोमवार की रात दोनों एक ही कमरे में करीब एक से डेढ़ बजे सोए थे। मंगलवार सुबह उसकी नींद देरी से खुली। उठने पर रेखा वहां नहीं दिखी। उसने आसपास में तलाश किया, मगर वह नहीं मिली। फोन किया तो वह भी बंद था। युवक ने सोचा कि रेखा के साथ कोई बात तो नहीं हुई और वह पुलिस को फोन करने ही वाला था कि अचानक अलमारी पर उसकी नजर गई।

अलमारी में रखे 2 लाख के जेवर और 3 लाख रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित माजरा समझ गया और तुरंत पुलिस के पास जाकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी और पीड़ित के मोबाइल नंबर लेकर जांच शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस को संदेह है कि वह इसी तरह की लड़की होगी जो लोगों को बंटी-बबली की तर्ज पर अपने चक्कर में लेकर उसके माल को लेकर उड़ जाती है। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना के दिन युवती ने युवक को नशीले पदार्थ का सेवन कराया था। जिससे वह देर से उठा था और आरोपित युवती इस घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed