{"_id":"66bb1ad82189fc19ef0a658f","slug":"young-woman-got-an-elderly-man-beaten-up-by-his-family-in-delhi-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को पीटा: युवती को जरूरी कॉल के लिए फोन देना पड़ा भारी... दोस्ती के प्रस्ताव का आरोप लगाकर कराई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को पीटा: युवती को जरूरी कॉल के लिए फोन देना पड़ा भारी... दोस्ती के प्रस्ताव का आरोप लगाकर कराई पिटाई
Tue, 13 Aug 2024 02:14 PM IST
शाहरुख खान
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जरूरी कॉल करने के लिए युवती को फोन देना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। युवती के परिवार वालों ने युवती को दोस्ती का प्रस्ताव देने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी।
आरोपी युवती ने अपने सबूत को पुख्ता करने के लिए बुजुर्ग के मोबाइल से अपने ही नंबर पर मिस कॉल किया था।
आखिरकार बुजुर्ग को पुलिस से गुहार लगानी पड़ी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 60 साल के बुजुर्ग सपरिवार बेगम विहार इलाके में रहते हैं। उनकी इलाके में गहने की दुकान है।
पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि इलाके की रहने वाली एक युवती 10 अगस्त को उनकी दुकान पर आई। वह घबराई हुई लग रही थी। उसने एक जरूरी कॉल करने के लिए उनसे मोबाइल फोन देने को कहा। उन्होंने मोबाइल दे दिया।
विज्ञापन
युवती ने किसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन पर बात नही हो पाई। उसके बाद वह चली गई। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक शख्स ने फोन किया और कहा कि उनके नंबर से मिसकॉल आया है।

करीब आधे घंटे बाद दो युवक उस युवती के साथ दुकान पर आए और पूछने लगे कि आप ने युवती से क्या कहा है। बुजुर्ग के यह कहने पर कि उसने कुछ नही कहा है। इसपर युवकों ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य को बुलाने के लिए कहा। बुजुर्ग ने पत्नी को फोन कर दुकान पर बुलाया।
उनकी पत्नी से दोनों युवकों ने बात कि और बताया कि उन्होंने युवती से फ्रेंडशिप करने के लिए कहा है। खासी हील-हुज्जत के बाद वे लोग वहां से चले गए। बुजुर्ग का आरोप है कि शाम में युवती अपनी मां के साथ दुकान पर पहुंची और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग के विरोध करने पर महिला ने उनपर डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।