फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young woman came out of the back seat of the car ahead

पिछली सीट से खुद ही ड्राइवर के बगल में आ बैठी थी युवती

Wed, 03 Jun 2015 05:07 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
young woman came out of the back seat of the car ahead

उबर कैप में हुई छेड़छाड़ मामले में धीरे-धीरे हैरान करने वाली कई सच्चाईयां सामने आ रही हैं। डांसर के साथ शनिवार की शाम हुई गंदी हरकत में शामिल कैब ड्राइवर विनोद को लेकर पीड़िता के परिवार ने कई राज खोले हैं।

विज्ञापन


21 साल की महिला एनसीआर की एक प्राइवेट डांस एकेडमी में प्रोफेशनल डांसर है। शनिवार की शाम जब वो अपनी डांस एकेडमी से छूटी तो युवती ने अपने मोबाइल एप से उबर कैब बुक की।
विज्ञापन


जिसके बाद गुड़गांव के सुभाष नगर पैसिफिक मॉल के सामने से लगभग रात के 9 बजकर 37 मिनट पर स्विफ्ट डिजाइर कैब उसे पिक करने आई। युवती को गुड़गांव की सनसिटी टाउनशिप में जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली सीट से आगे की सीट पर आ गई थी पीड़िता

young woman came out of the back seat of the car ahead

पीड़िता की मां बताती हैं कि रास्ते में जब दिल्ली कैन्टोमेन्ट का फैला हुआ सुनसान इलाका पड़ा तो उनकी बेटी खुद को बेहतर महसूस नहीं कर पा रही थी।

उसे लगा कि उसके साथ कोई आकस्मिक हादसा ना हो जाए इस वजह से उसने फैसला किया कि वो आगे की सीट पर बैठेगी। जिससे किसी भी परेशानी के वक्त को हैंड ब्रेक्स की मदद से कार से बाहर आ सके।

युवती ने ड्राइवर से कार रोकने को कहा और वो ड्राइवर के बगल वाली सीट पर आकर बैठ गई। जबकि उसके बैग पीछे वाली सीट पर ही रखे हुए थे। पीड़िता की मां ने कहा कि इसके बाद वो दोनों बात करने लगे।

ड्राइवर चार बार बोला 'आप बहुत अच्छे लग रहे हो'।

young woman came out of the back seat of the car ahead

कैब में छेड़छाड़ की शिकार हुई पीड़िता की मां बोलीं की ड्राइवर विनोद अपनी बेटी के बारे में मेरी बेटी को बताने लगा कि वह उसे डॉक्टर या नर्स बनाना चाहता है।

उसने उबर में हुई पिछली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 'वो जिसने रेप किया था वो गलत काम किया। वो गलत आदमी था। उसे वैसा नहीं करना चाहिए था। मैं औरतों की बहुत इज्जत करता हूं'।

जब ड्राइवर बातचीत के दौरान मेरी बेटी से घुल मिल गया तो उसने लगभग चार बार ये कहा कि 'आप बहुत अच्छे लग रहे हो'।

'इस तरह विनोद ने की उससे हरकत'

young woman came out of the back seat of the car ahead

आगे पीड़िता का भाई बताता है कि जब वे सनसिटी टाउनशिप पहुंचे तो विनोद ने कार का दरवाजा खोला और महिला कार से बाहर आई। विनोद ने उसको बैग्स लेने में मदद की।


उसने हाथ मिलाने के लिए मेरी बहन के सामने अपना हाथ बढ़ाया। लेकिन वो उस वक्त हैरान रह गई जब वो उसका हाथ अपने होठों तक ले गया, और उसे उसने किस किया।

इससे पहले कि मेरी बहन उस बात पर प्रतिक्रिया दे पाती उसने उसके हाथ की मदद से उसे अपनी तरफ खींचा। भाई ने कहा कि उसने विनोद से हाथ छुड़ाया और उसे धक्का देकर कार से बैग लेकर अपार्टमेन्ट की तरफ चल दी, जहां उसके दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे।

एप में नहीं मिला कोई हेल्पलाइन नंबर

young woman came out of the back seat of the car ahead

परिवार के सदस्यों के मुताबिक महिला ने उबर एप चैक किया लेकिन उसे कोई हेल्पलाइन नंबर और इमेल आईडी नहीं मिली। जिसके बाद उसने फीडबैक  सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज की।

जिसके 15 मिनट के बाद उबर की महिला कर्मचार के द्वारा पीड़िता के पास फोन आया। फिर कुछ देर बाद उबर की तरफ से एक नोट आया जिसमें लिखा था कि हम नहीं चाहते कि कभी भी आप हमारी कैब में यात्रा करते वक्त परेशानी का सामना करें।

हम आपकी बात समझ सकते हैं और ये सुनकर हमें हैरानी हुई है।

रविवार को विनोद ने किया था पीड़िता को फोन

young woman came out of the back seat of the car ahead

हमारे यहां इस तरह की घटना के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है ऐसे में इस तरह की कोई घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाई के मुताबिक रविवार शाम 9 बजकर 30 मिनट पर विनोद ने मेरी बहन को फोन किया और कहा कि आपकी वजह से मेरी जॉब चली गई।


जिसके जवाब में पीड़िता ने कहा कि वह उसी लायक है। जिसके बाद विनोद ने पीड़िता को दूसरी बार फिर फोन किया, लेकिन उसने उसका फोन नहीं उठाया।

आपको बता दें कि मामले में हरकत में आई पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सोमवार को आरोपी ड्राइवर विनोद को जमानत मिल चुकी है।

(साभार: इंडियन एक्सप्रेस)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed