फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man working in Abu Dhabi company missing for two months

Delhi: अबूधाबी की कंपनी में काम करने वाला युवक दो माह से लापता, अपहरण करने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
सार

ओड़िशा के रहने वाले युवक के परिवार वालों ने एक स्वयं सेवी संस्था से मदद ली है। उनकी मदद से उन्होंने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में शिकायत की है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Young man working in Abu Dhabi company missing for two months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अबूधाबी की एक कंपनी में काम करने वाला युवक दो माह से लापता है। वह अबूधाबी से भारत के लिए चला था, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार वालों का आरोप है कि युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है और उसे छोड़ने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। ओड़िशा के रहने वाले युवक के परिवार वालों ने एक स्वयं सेवी संस्था से मदद ली है। उनकी मदद से उन्होंने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में शिकायत की है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। लापता युवक की पहचान रंजन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह परिवार के साथ गांव बेलापाड़ा खोर्धा ओड़िशा में रहते हैं। वह पिछले तीन साल से अबूधाबी की एक कंपनी में काम करते थे। 18 अगस्त को उन्हें भारत आना था। वहां से रवाना होने से पहले रंजन ने अपनी बहन से बात की थी। उन्होंने टिकट सहित यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार वाले चार दिनों तक रंजन से बात करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वालों ने एक स्वयंसेवी संस्था से संपर्क कर मदद मांगी।
विज्ञापन


संस्था के लोगों ने कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रंजन अपने एक दोस्त के साथ विस्तारा एयरलाइंस के विमान से भारत के लिए रवाना हुए थे। उसके बाद संस्था ने संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया। पता चला कि रंजन 18 अगस्त को भारत के लिए रवाना हुए थे। परिवार वालों का कहना है कि कुछ लोग रंजन को अगवा करने की बात कहकर उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं। आशंका है कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रंजन को अगवा किया गया है। इसको लेकर संस्था के लोगों ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed