{"_id":"654e04dac11b071cda087af3","slug":"young-man-was-trampled-to-death-by-a-truck-on-roadside-in-simbhaoli-hapur-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, चालक फरार
Fri, 10 Nov 2023 03:54 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:54 PM IST
सार
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन चालक फरार होने में कामयाब हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली के गांव बक्सर में सड़क किनारे खडे़ व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बक्सर निवासी साबिर का बेटा परवेज (38) शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से नए बाईपास पर पंचायत घर के निकट गया था। जो पंचायत घर के पास सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे सेब से भरे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे परवेज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से ट्रक की फोटो खींच ली।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता साबिर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन चालक फरार होने में कामयाब हो गया। मृतक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चालक तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन