{"_id":"6616b39a08148ec0ad0175cd","slug":"young-man-was-stabbed-to-death-to-avenge-beating-in-delhi-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की हत्या, सात-आठ लड़कों ने ईंट और चाकू से किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक की हत्या, सात-आठ लड़कों ने ईंट और चाकू से किए कई वार
Wed, 10 Apr 2024 09:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:14 PM IST
सार
दिल्ली में पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट स्थित अन्ना नगर इलाके में मंगलवार को पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नंद किशोर चौधरी (32) के रूप में हुई है। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद परिजनों ने मोरी गेट स्थित मद्रासी कॉलोनी के सात-आठ लड़कों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों का बयान लेकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश में छापे मार रही है। उधर, पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया। आईपी एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नंद किशोर परिवार के साथ आईपी एस्टेट के अन्ना नगर में रहता था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चों के अलावा छोटा भाई चंद्रशेखर कुमार चौधरी है। नंद किशोर मूलरूप से बिहार के सुपौल के रहने वाले थे। दोनों भाइयों का लालकिला जैन मंदिर के पास कपड़ों का कारोबार है। मंगलवार रात दोनों भाई दुकान से 10 बजे घर आ गए थे। रात को खाना खाने के बाद नंद किशोर लघुशंका के लिए घर से निकले। इस बीच सात-आठ लड़कों ने घेर लिया और ईंट और चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर चंद्रशेखर बाहर निकले तो देखा कि आरोपी उनके भाई पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन
वह शोर मचाते हुए आरोपियों की ओर भागे तो सभी भाग निकले। जख्मी हालत में नंद किशोर को एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया है कि उनके भाई ने मरने से पहले आरोपियों के नाम उनको बताए हैं। उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।