{"_id":"62d21f72b4d0353f53128907","slug":"young-man-was-beaten-to-death-by-neighbor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: पड़ोसी ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, छेड़खानी का आरोप लगाकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: पड़ोसी ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, छेड़खानी का आरोप लगाकर दिया वारदात को अंजाम
Sat, 16 Jul 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Jul 2022 08:03 AM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। छेड़खानी का आरोप लगाकर पड़ोसी ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पीड़ित घटना के समय छत पर सोने जा रहा था। आरोपी पक्ष ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करने लगे। शोर शराबा होने पर पीड़ित युवक के परिवार वाले वहां पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त मुकेश के रूप में हुई। वह द्वारका नार्थ इलाके में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी, मां और एक बेटा है। मुकेश बृहस्पतिवार रात तेज गर्मी के कारण छत पर सोने जा रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में इन्हें सामने वाले फ्लैट में रहने वाले परिवार ने रोका और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए इनसे झगड़ा करने लगे। आरोपी पूरे परिवार के साथ मुकेश पर टूट पड़ा और इनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और हमलावरों से मुकेश को छुड़ाया।
विज्ञापन
मुकेश को लेकर परिवार वाले घर आ गए। जहां उनकी तबियत बिगड़ गई। परिवार वाले इन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।