{"_id":"65ad8113679754972a0b362f","slug":"young-man-stabbed-with-knife-during-wedding-ceremony-in-samaypur-badli-area-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गाना बदलने से इनकार करने पर डीजे बजाने वाले युवक को चाकू से गोदा, अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गाना बदलने से इनकार करने पर डीजे बजाने वाले युवक को चाकू से गोदा, अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज
Mon, 22 Jan 2024 02:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समयपुर बादली इलाके में शादी समारोह के दौरान गाना बदलने से इंकार करने पर डीजे बजाने वाले युवक को चाकू से गोद दिया गया। पीड़ित की पहचान विशाल (18) के रूप में हुई है। घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विशाल सपरिवार सिरसपुर इलाके में रहता है। वह समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे पुलिस को शिव वाटिका में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल विशाल को इलाज के लिए जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस लोकनायक अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि विशाल के पीठ में चाकू से गोदा गया है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पूछताछ में विशाल ने बताया कि शिव वाटिका में एक शादी समारोह में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और गाना बदलने के लिए कहा। मना करने पर वह कहासुनी करने लगा। अचानक उसने हाथापाई करते हुए उसकी पीठ में चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह अभी घर से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन