फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man stabbed to death in transaction dispute

Delhi: लेन-देन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death in transaction dispute
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

बिंदापुर इलाके में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने परिचित युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विक्की के रूप में हुई है। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मरने वाले पर पांच आपराधिक मामले दर्ज थे।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को बिंदापुर इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक की शिनाख्त बिंदापुर निवासी विक्की के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि विक्की का गणेश के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इलाके में गणेश की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद ही आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया। वह नशे में धुत था। पुलिस ने बताया कि विक्की के खिलाफ झपटमारी, चोरी सहित अन्य मामले दर्ज थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रिसोर्ट में विदेशी युवती और दिल्ली के युवक का शव मिला
सोनीपत के गांव कामी स्थित मेरा गांव मेरा देश रिसोर्ट में विदेशी युवती और दिल्ली के युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। दोनों के शव कमरा नंबर-14 में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुए। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती के परिजनों को बुलाने के लिए एम्बेसी में संपर्क किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। कमरे से शराब व अंगीठी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कामी के पास स्थित मेरा गांव मेरा देश रिसोर्ट में रविवार रात साढ़े 8 बजे एक युवक-युवती ने कमरा नंबर-14 बुक कराया था। युवक की तरफ दी गई आईडी में उसकी पहचान दिल्ली के अशोक विहार स्थित नीमड़ी कॉलोनी निवासी हिमांशु (26) के रूप में हुई थी। वहीं युवती की आईडी में उसका पता उज्बेकिस्तान के फरगना क्षेत्र निवासी अब्दुलायेवा मख्लिओ (32) के रूप में लिखा है। वह भी दिल्ली में रह रही थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों कमरे में मृत अवस्था में मिले। युवक का शव बाथरूम के बाहर पड़ा था और युवती बिस्तर पर थी।


कर्मियों ने शवों को देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही डीसीपी विजय सिंह व थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो युवती का पासपोर्ट मिला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। युवक के परिजन अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान की। हालांकि उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों ने बताया है युवती युवक की जानकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed