फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man stabbed to death in Samaypur Badli

Delhi: पत्नी के साथ बदसलूकी करने का किया विरोध, तो चाकू से गोदकर कर दी युवक की हत्या

Sat, 04 Mar 2023 06:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Mar 2023 06:36 PM IST
सार

समयपुर बादली में नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक की पत्नी के साथ बदसलूकी कर रहा था। जिसका विरोध करने पर उन्होंने युवक की चाकू से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Young man stabbed to death in Samaypur Badli
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयपुर बादली के सिरसपुर इलाके में पत्नी के साथ बदसलूकी करने का विरोध करने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक के पड़ोस में रहने वाले का रिश्तेदार है। उसने अपने नाबालिग साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की छानबीन करने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी और उसके साथियों को पकड़ लिया है। मृतक की शिनाख्त बबलू (26) के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों सौंप दिया।

विज्ञापन


मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला बबलू अपनी पत्नी और चार और दो साल के दो बेटों के साथ सिरसपुर में किराए पर रहता था। वह पुताई का काम करता था। इसी इमारत में बबलू के भाई अनिल का साला श्रीराम भी अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसके पड़ोस वाले कमरे में दिलीप नाम का व्यक्ति रहता है। उसके यहां उसका रिश्तेदार राजू अक्सर आता है। श्रीराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बबलू उसके कमरे में आया और बताया कि राजू ने उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी व गाली गलौज की है। इसकी शिकायत करने के लिए श्रीराम और बबलू दिलीप के कमरे में गए। वहां आरोपी नशे में था। समझाने के दौरान वह झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद राजू अपने साथ सात लड़कों को लेकर आया। दो लड़के बाहर खड़े रहे और पांच श्रीराम के कमरे में घुसकर बबलू से मारपीट करने लगे। इस दौरान एक नाबालिग ने बबलू के सीने में चाकू घोंप दिया। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर गया। घटना की जानकारी पुलिस को देकर श्रीराम और उसके परिचित बबलू को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू समेत आठ लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वारदात में राजू का नाबालिग बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन पहले ही दिल्ली आया था मृतक
बबलू के भाई अनिल ने बताया कि उसका भाई दस दिन पहले ही अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश से दिल्ली आया था। वह आठ दिन से पुताई का काम कर रहा था। आरोपी अक्सर दिलीप के घर आता-जाता था। घटना वाले दिन आरोपी ने बबलू की पत्नी के साथ बदसलूकी की थी। शाम में बबलू के काम से लौटने के बाद पत्नी ने इसकी शिकायत की।


बालिग की तरह से केस दर्ज करने की अनुशंसा करेगी पुलिस
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि दो नाबालिगों ने बबलू पर चाकू से हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दो नाबालिग 17 और साढ़े 17 के बीच की उम्र के हैं। ऐसे में पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में अपील की है कि इन नाबालिगों पर बालिग की तरह से मामला दर्ज कर सुनवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed