फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man raped school going girl in Palwal

Haryana: स्कूल जा रही छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाकर ओयो ले गया युवक, होटल में बनाया हवस का शिकार

Sun, 04 Aug 2024 07:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Aug 2024 07:34 PM IST
सार

पलवल जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी इस दौरान एक युवक उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर ओयो ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
 

विज्ञापन
Young man raped school going girl in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होडल थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को युवक ने डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर बिठा लिया और ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी छात्रा को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह अपने घर से स्कूल जा रही 10वीं की नाबालिग छात्रा को बाइक सवार युवक डरा-धमकाकर जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। जब छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो अध्यापक ने छात्रा के स्कूल नहीं आने के बारे में परिजनों को फोन पर सूचना दी। छात्रा के लापता होने की सूचना लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंच गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी युवक नाबालिग छात्रा को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि आरोपी सोनू उसे डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया और उसके साथ ओयो होटल में दुष्कर्म किया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed