फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man preparing to join the army died due to drowning Yamuna

Delhi: सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक की यमुना में डूबने से मौत, दोस्त के साथ दौड़ लगाने निकला था युवक

Tue, 23 May 2023 12:57 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 May 2023 12:57 AM IST
सार

करीब एक घंटे बाद गोताखोरों की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। बाद में पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अमन कुमार शर्मा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
young man preparing to join the army died due to drowning Yamuna
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार सुबह सेना में जाने की तैयारी कर रहा युवक यमुना नदी में डूब गया। दोस्त ने परिवार को खबर देने के बाद पुलिस को सूचना दी। तुरंत बचाव दल वहां पहुंच गया। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। बाद में पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अमन कुमार शर्मा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस अमन के दोस्त से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने दोपहर बाद निगम बोध घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला अमन अपने परिवार के साथ गली नंबर-4, संगम विहार, वजीराबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता विनोद कुमार शर्मा, मां शर्मिला देवी, दो छोटे भाई आकाश और विकास हैं। अमन के पिता का फर्नीचर बनाने का काम है। वहीं अमन ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। उसका सपना था कि वह सेना या पुलिस में जाकर देश की सेवा करे। इसके लिए वह तैयारी कर रहा था। रोजाना सुबह करीब 4.30 बजे उठकर वह दौड़ लगाने के लिए चला जाता था। सोमवार सुबह भी वह गली में रहने वाले अपने दोस्त के साथ दौड़ लगाने के लिए निकल गया। 

विज्ञापन


दौड़ने के बाद वह नहाने के लिए शनि मंदिर, जगतपुर पहुंच गए। अमन के दोस्त ने उसे यमुना में न नहाने की नसीहत भी दी, लेकिन वह नहीं माना और गहरे पानी में डूब गया। सुबह करीब 6.55 बजे दोस्त ने पुलिस को खबर दी। बाद में पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब 7.40 बजे गोताखोरों की टीम ने उसका शव पानी से निकाल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed